कासले ने अब अमृता फडणवीस को लपेटा … एक्सिस बैंक में खाता खोलने के लिए पुलिस पर दबाव …हर खाते पर मिलता है ३०० रुपए कमीशन.

admin

कासले ने अब अमृता फडणवीस को लपेटा … एक्सिस बैंक में खाता खोलने के लिए पुलिस पर दबाव …हर खाते पर मिलता है ३०० रुपए कमीशन……..

मुंबई..महायुति सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी आम बात है, लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर भी कमीशनखोरी का आरोप लगा है। आरोप है कि एक्सिस बैंक में खाता खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को धमकाया जाता है और हर खाते के पीछे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ३०० रुपए कमीशन के तौर पर मिलते हैं। यह आरोप निलंबित पुलिस अधिकारी रंजीत कासले ने लगाया है।
एक वीडियो के जरिए कासले ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि अमृता फडणवीस एक्सिस बैंक में अधिकारी हैं, इसीलिए सभी पुलिस कर्मचारियों पर वहीं खाता खोलने का दबाव बनाया जाता है। पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मिलाकर करीब ३ से ४ लाख खाते खुलते हैं। अगर हर खाते के पीछे ३०० रुपए अमृता फडणवीस को मिलते हैं, तो यह रकम लगभग १० करोड़ रुपए होती है और इसके लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं है, ऐसा भी कासले ने वीडियो में कहा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले कासले ने यह दावा किया था कि उसे कुख्यात वाल्मीक कराड के एनकाउंटर का ऑफर दिया गया था। इसके बाद उसने यह भी कहा था कि ईवीएम से दूर रहने के लिए धनंजय मुंडे के एक व्यक्ति ने उसे १० लाख रुपए दिए थे। अब सोशल मीडिया पर उसका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अमृता फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोपों को किया खारिज
उधर, कासले द्वारा लगाए गए आरोपों को अमृता फडणवीस ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कासले के ट्वीट को टैग करने वाली एक महिला को संबोधित करते हुए एक पोस्ट में लिखा कि आप अपने झूठे राजनीतिक एजेंडे में मुझे क्यों घसीट रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *