संवाददाता शोएब म्यानुंर
खादी इंडिया सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हनी मिशन कार्यक्रम (जी.वी.वाई.) के अंतर्गत वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग और हयुमनिटेरियन वेल्फेअर अँड रिसर्च फाउंडेशन का संयुक्त अध्ययन गरडवाडी जवाहर पालघर मे किया गया, जहां खेती में काम करनेवाली आदिवासी महिलाओं को यहां प्रशिक्षण दिया गया ताकि सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन के जरिऐ वो अपने पैरो पर खड़े होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें , इस की ट्रेनिंग देंने के लिए 5 दिनो तक ट्रेनर आते रहे और 5 दिनो में ही इन महिलाओं ने कमाल कर दिखाया अब वे इस व्यवसाय के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अब ये लोग मधुमक्खी या उसके छत्ते की सही तरीके से देखभाल कर लेते हैं। सरकार के मिशन को HWARF की संस्थापक क्रिस्टिन स्वामीनाथ और उनकी पूरी टीम ने सफ़लता के साथ पूरा किया, वही इन महिलाओं को केवीआईसी से सर्टीफिकेट दिया गया है , अब ये महिलाएँ खुद का व्यापार कर सकेंगी और इनका जोश देख कर लग रहा है कि पालघर से हनी का उत्पादन जोरो शोरो से शुरू होगा और ये महिलाएँ भारत की पहली हनी का उत्पादन करने वाली बनेंगी
