महाराष्ट्र हादसा: छत्रपति संभाजीनगर में गन्ने से लदा ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत, 11 घायल..

Shoaib Miyamoor
Spread the love

महाराष्ट्र हादसा: छत्रपति संभाजीनगर में गन्ने से लदा ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत, 11 घायल………..

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार तड़के गन्ने से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक पलट जाने से छह मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा पिशोर घाट सेक्शन में सुबह करीब 2.30 बजे हुआ, जब ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक में करीब 17 मजदूर सवार थे।

पिशोर घाट पर इसके चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप, वाहन पलट गया। अधिकारी ने कहा कि मजदूर सड़क पर गिर गए और गन्ने के ढेर के नीचे फंस गए।

कन्नड़ शहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़-पिशोर घाट क्षेत्र से गुजर रहा था और गन्ना मजदूर वाहन पर यात्रा कर रहे थे। यह वाहन घाट क्षेत्र में लगभग 2.30 बजे पलट गया।”

सूचना मिलने के बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि गन्ने के ढेर के नीचे चार मजदूर मृत पाए गए और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान किसान राठौड़ (30), मनोज चव्हाण (23), मिथुन चव्हाण (26), विनोद चव्हाण (28), कृष्ण राठौड़ (30) और ज्ञानेश्वर चव्हाण (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वे कन्नड़ के सतकुंड गांव और आसपास के अन्य इलाकों से थे। उन्होंने बताया कि घायल हुए 11 अन्य मजदूरों को यहां के एक सरकारी अस्पताल और अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *