महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का बड़ा बयान, ‘मुंबई के उपनगरों को मिनी-बांग्लादेश……

मुंबई उपनगर जिला नियोजन समिति की बैठक सोमवार (27 जनवरी) को हुई. इस अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और संयुक्त पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई उपनगर जिले की सुरक्षा और यहां के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से कुछ अहम सुझाव दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई के उपनगरों को ‘मिनी-बांग्लादेश’ नहीं बनने देंगे.
उन्होंने कहा, ”हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए, मुंबई के आकर्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ को रोकना बहुत महत्वपूर्ण है.” लोढ़ा ने निर्देश दिया कि तुरंत उचित कार्रवाई की जानी चाहिए और समिति का जल्द से जल्द पुनर्गठन किया जाना चाहिए. उन्होंने स्लम पुनर्वास बोर्ड की इमारतों में बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का भी आदेश दिया.
