महाराष्ट्र को मिलेगा तीसरा डिप्टी CM? संजय राउत ने शिवसेना में दरार का किया दावा.

admin

महाराष्ट्र को मिलेगा तीसरा डिप्टी CM? संजय राउत ने शिवसेना में दरार का किया दावा…..

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में दरार का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र को उनकी पार्टी से तीसरा डिप्टी सीएम मिलेगा। राउत ने कहा कि पर्दे के पीछे की गतिविधियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भविष्य में राज्य में तीन उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “किसी को भी एकनाथ शिंदे को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह आज उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री थे। वह कल वहां नहीं रहेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र को उसी पार्टी से तीसरा उपमुख्यमंत्री मिल रहा है। उन्हें (शिंदे को) इस बारे में सोचना चाहिए।”

‘महाराष्ट्र के दुश्मनों के साथ काम कर रहे शिंदे’

राउत ने शिवसेना की सहयोगी भाजपा की तरफ इशारा करते हुए आरोप लगाया कि शिंदे महाराष्ट्र के “दुश्मनों” के साथ काम कर रहे हैं। शिवसेना (UBT) नेता की यह टिप्पणी उनके इस दावे के कुछ दिनों बाद आई है कि महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत के पास 20 विधायकों का समर्थन है और वह शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दो गुटों में बांट सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *