महाराष्ट्र में साधारण सी शक्ल वाला शख्स करता था ‘ड्राई क्लीनिंग’, पुलिस ने दुकान किया चेक तो फटी रह गईं आंखें, हिरासत में नौ लोग, खुलने लगी परत..

admin

महाराष्ट्र में साधारण सी शक्ल वाला शख्स करता था ‘ड्राई क्लीनिंग’, पुलिस ने दुकान किया चेक तो फटी रह गईं आंखें, हिरासत में नौ लोग, खुलने लगी परत……

भंडारा जिले में ड्राई क्लीनिंग दुकान पर लोगों का आना-जाना लगा रहता था। क्राइम ब्रांच के साथ-साथ आतंकवाद निरोध दस्‍ते ने मिलकर जब छापा मारा तो उनकी आंखें फटी रह गईं।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान पर लोगों की भीड़ जमा रहती थी, लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता था, साथ ही दिखने में साधारण सी शक्ल वाला शख्स कुछ दिनों से एक बक्सा दबाए बैठा रहता था। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि आस-पास के लोग भी दंग रह गए।

दरअसल, कथित तौर पर बैंक से संबंधित पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने एक निजी बैंक प्रबंधक सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूरुल हसन ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ लोगों ने एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को लालच दिया था कि अगर वह उन्हें पांच करोड़ रुपये देते हैं तो वे उनको छह करोड़ रुपये देंगे।‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान पर मारा छापा तो खुली पोल

एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को तुमसर इलाके के इंदिरा नगर में स्थित ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि दुकान में एक बक्से में रखे पांच करोड़ रुपये जब्त किए गए। पुलिस को मशीनों की मदद से नकदी गिनने में करीब दो घंटे लगे।

हसन ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रबंधक ने बैंक से नकदी निकाली। हमने एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उनके तुमसर आने पर अधिक जानकारी हासिल की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक और आठ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *