महाराष्ट्र: नंदुरबार में रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के बाद 2 समूहों के बीच पथराव की खबर है….,.

Shoaib Miyamoor
Spread the love

महाराष्ट्र: नंदुरबार में रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के बाद 2 समूहों के बीच पथराव की खबर है….,.

नंदुरबार: महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर से रविवार रात पथराव की घटना सामने आई। त्रिकोनी बिल्डिंग के पास रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पथराव हुआ।

गौरतलब है कि यह हादसा रविवार सुबह एक ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच हुआ। इससे शहर में अशांति फैल गई। पथराव और आगजनी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई.

एएसपी श्रवण एस दत्त ने बताया, “कल रात करीब 10 बजे एक विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इससे पहले दिन में एक घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिसकी पृष्ठभूमि में पथराव हुआ था.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *