मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 08 की छात्रा प्रियंका सिंह बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, को नानपारा

Shoaib Miyamoor
Spread the love

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 08 की छात्रा प्रियंका सिंह बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, को नानपारा

संवाददाता – फरियाद अली

उ प्र बहराइच 27/09/2025 महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शनिवार को एक अनोखी पहल की गई। पुलिस अधीक्षक बहराइच तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के मार्गदर्शन में, कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह एवं मिशन शक्ति टीम प्रभारी ममता सिंह यादव की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी विद्यालय नानपारा की कक्षा 8 की छात्रा प्रियंका सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।

 

थाना प्रभारी का दायित्व संभालते हुए प्रियंका सिंह ने थाने में जनसुनवाई की। उन्होंने आए हुए प्रार्थना पत्रों को सुना और आवश्यक कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया। इसके बाद छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण प्रक्रिया, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा हेल्पलाइन सेवाओं—1090, 1930 व 112—की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर छात्राओं को बताया गया कि वे निडर होकर शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज में सशक्त नारी के रूप में अपनी भागीदारी निभा सकें।

 

साथ ही छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर जैसे—एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्डलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि की जानकारी दी गई। उन्हें गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला अधिकारों व कानूनी प्रावधानों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *