मुझसे पैसे भी लिए, फिर बंदूक…’, महिला की शिकायत पर शिवसेना नेता पर केस दर्ज….

admin

मुझसे पैसे भी लिए, फिर बंदूक…’, महिला की शिकायत पर शिवसेना नेता पर केस दर्ज……..

महाराष्ट्र के नागपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी नेता ने बंदूक के बल पर यौन संबंध बनाने का भी दबाव डाला। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, जिसके बाद आरोपी नेता फरार बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान मंगेश काशीकार के तौर पर हुई है, जो शिवसेना पार्टी में संपर्क प्रमुख के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि महिला होटल में काम करती थी। पीड़ित महिला ने नागपुर के बजाज नगर थाने में आरोपी मंगेश के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार मंगेश ने उसको झांसा दिया था।
होटल के नाम पर लिया पैसा
आरोपी ने कहा था कि उसके पास बड़ा होटल है, वह उसकी मरम्मत करना चाहता है। ऐसे में पीड़िता ने मंगेश को डेढ़ करोड़ रुपये इन्वेस्ट के लिए दिए थे। इसके बाद पीड़िता को पता लगा कि मंगेश को कोई होटल नहीं है, उसने झूठ बोला है। इसके बाद मंगेश से रुपये वापस मांगे। मंगेश ने उसका यौन उत्पीड़न भी किया। मंगेश उसे होटल लगाया, जहां शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उसने विरोध किया तो आरोपी ने सिर पर बंदूक तान दी। नागपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मंगेश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वहीं, मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद से मंगेश फरार बताया जा रहा है। नागपुर पुलिस ने मामले की जांच करने और आरोपी को जल्द दबोचने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *