
यासीन शैख़ ,
मुंबई, 18 मई – पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा किए गए कायराना हमले का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब देनेवाली भारतीय सेना को सलाम करते हुए और जवानों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से चेंबूर में शिवसेना की ओर से आयोजित ‘तिरंगा रैली’ को नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला। रविवार सुबह 10 बजे पांजरपोल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक से इस रैली की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद राहुल रमेश शेवाले ने किया।बाईक और फोर व्हिलर के साथ बड़ी संख्या में शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक तुकाराम काते, विभागप्रमुख श्री अविनाश राणे, महिला विभागप्रमुख सौ. सुनीता वैती, पूर्व नगरसेविका सौ पुष्पा कोली, पूर्व नगरसेविका सौ अंजली नाइक, लक्ष्मण कोठारी, दीपक महेश्वरी, कैलाश आरवड़े, देवेंद्र सिंह राजपूत और अन्य मान्यवर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब देनेवाली भारतीय सेना का आभार व्यक्त करने हेतु उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के निर्देशानुसार राज्यभर में ‘तिरंगा रैली’ आयोजित की जा रही है। उसी के अंतर्गत शिवसेना विभाग क्रमांक 11 की ओर से अणुशक्तिनगर और चेंबूर परिसर में इस रैली का आयोजन किया गया।
पांजरपोल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर रैली की शुरुआत हुई। तिरंगा लेकर बाइक पर सवार पूर्व सांसद राहुल शेवाले और विधायक तुकाराम काते ने रैली का नेतृत्व किया। यह रैली पांजरपोल से देवेनार डिपो, लैक्मे कंपनी रोड, पटवर्धन हाईस्कूल, बोरबादेवी चौक, आचार्य कॉलेज, सुभाष नगर, चेंबूर रेलवे स्टेशन होते हुए भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान पहुंची। वहां महामानव डॉ. आंबेडकर को अभिवादन किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के हमले में शहीद हुए जवानों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अंत में राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।
*कोट* :
“पाकिस्तान के कायराना हमले का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सटीक जवाब देनेवाली भारतीय सेना के पीछे पूरे देश की जनता खड़ी है। जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनके शौर्य को नमन करने हेतु इस तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में भारत भविष्य में भी आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रूप से लड़ता रहेगा, इस पर सभी भारतीयों को पूर्ण विश्वास है।”
– राहुल रमेश शेवाले, पूर्व सांसद
