मुंबई में स्व. अजित दादा पवार जी को अश्रुपूर्ण विदाई, NSCI डोम में सर्वपक्षीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Shoaib Miyamoor

मुंबई में स्व. अजित दादा पवार जी को अश्रुपूर्ण विदाई, NSCI डोम में सर्वपक्षीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

मुंबई – वरळी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (महाराष्ट्र प्रदेश) के आदरणीय नेता, महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अजित दादा पवार जी की पावन स्मृति में वरळी स्थित एन.एस.सी.आई. डोम (NSCI Dome), लाला लजपतराय मार्ग, मुंबई – 400018 में एक भव्य सर्वपक्षीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यह शोकसभा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा वाहिनी अजित पवार जी की ओर से आयोजित की गई, जिसमें माननीय श्री प्रफुल पटेल जी (खासदार), माननीय श्री सुनील तटकरे जी (खासदार), माननीय श्री शिवाजीराव गरजे जी (आमदार) सहित अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख़ साहब ने भी शिरकत कर स्व. अजित दादा पवार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजित दादा पवार जी का जनसेवा के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और समाज के उत्थान हेतु अथक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

सभा में उपस्थित सभी माननीय नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनहित में किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

स्व. अजित दादा पवार जी का प्रेरणादायी जीवन और उनका संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी सेवाएं और विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को समाजसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *