मुंबई सीबीआई के नकली अधिकारी बनकर दो अलग अलग मामलों में 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी।

admin

मुंबई सीबीआई के नकली अधिकारी बनकर दो अलग अलग मामलों में 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी।

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

 

मुंबई : मुंबई में दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इसमें साइबर स्कैम की मदद से 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। 58 साल के होम मेकर और 60 साल के पुराने मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ ये स्कैम हुआ है। डिजिटल अरेस्ट का ये मामला सामने आया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले की जांच करने के बाद पता चलता है कि अंधेरी ईस्ट में रहने वाले होम मेकर के पास 3 मार्च को एक कॉल आया था। इसमें यूजर्स ने कहा था कि वह अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे और सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस की वर्दी में बैठा एक व्यक्ति महिला को वीडियो कॉल करता है। इसमें वह दावा करता है कि उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। महिला पर दबाव बनाने के बाद वह 15 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहता है। महिला से कहा जाता है कि वह खुद को कमरे में बंद कर लें और वीडियो कॉल पर जांच में सहयोग करें। महिला इसके बाद डर जाती हैं और वह स्कैमर्स के सवालों के जवाब देने लगती हैं। महिला ने स्कैमर्स को पैसे देने के लिए अपनी FD को ब्रेक करवाया था।

 

दूसरा मामला

अंधेरी ईस्ट में दूसरा मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय मेडिकल स्टोर ऑनर के साथ ये स्कैम हुआ है। 8 फरवरी को व्यक्ति को कॉल आती है। इसमें स्कैमर्स खुद को सीबीआई ऑफिसर बताते हैं। स्कैम में युवक से वह 25 लाख रुपए का स्कैम कर लेते हैं। इसमें धमकी देते हुए वह कहते हैं कि उनका अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त है। 8 से 15 फरवरी तक वह पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में रख लेते हैं। व्हाट्सऐप वीडियो कॉल की मदद से वह डिजिटल कस्टडी में रखते हैं। यहां वह फाइनेंशियल असेट का भी ध्यान रखते हैं। साथ ही व्यक्ति को डरा धमकाकर स्कैम को अंजाम देते हैं।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वेस्ट साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हो गई है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है। भारतीय न्याय संहिता और IT एक्ट के तहत मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच आगे चल रही है।

 

कैसे करें बचाव ?

अगर आपके पास कोई कॉल आता है तो उस पर तुरंत जवाब न दें। बल्कि कुछ समय के लिए इंतजार करें। पूरा मामला समझने के बाद ही किसी भी मामले पर जवाब दें। साथ ही कोई भी जांच एजेंसी व्हाट्सऐप वीडियो कॉल कर मामले की जांच नहीं करती है। इसलिए ऐसे किसी भी स्कैम के बहकावे न आएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *