BREAKING
FAC News
Back

16 साल की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Shoaib Miyanoor | | views
16 साल की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

16 साल की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार............

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है और 4 अगस्त की रात घर से नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी।

भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतरने के बजाय बस को रोकने का इशारा करती रही। पुलिस के मुताबिक, बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे बस में बैठा लिया और नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने का भरोसा दिया। आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा के विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया कि बस परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर चली। पुलिस के अनुसार, स्लीपर सीटों के बीच लगे पर्दों का इस्तेमाल घटना को बाहर से छिपाने के लिए किया गया था।

घटना के बाद दोनों आरोपी छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर छोड़कर फरार हो गए। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर स्थित एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, बस में पहले तकनीकी खराबी आई थी और उसे सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले जाया गया था। मरम्मत के बाद आरोपी बस को तिमारपुर की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर उन्हें छात्रा मिली।

फिलहाल पुलिस बस से संभावित साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Delhi

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर जमानत मामले को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर जमानत मामले को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप
Delhi

नये 'एंटी पेपर लीक बिल' से क्या बदलेगा, और पुराने कानून से कितना अलग होगा।

नये 'एंटी पेपर लीक बिल' से क्या बदलेगा, और पुराने कानून से कितना अलग होगा।
Delhi

केंद्र से सकारात्मक वार्ता के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

केंद्र से सकारात्मक वार्ता के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन
Mumbai

उल्वे पुलिस ने गव्हाण डकैती मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया, ₹8.65 लाख की संपत्ति बरामद की

उल्वे पुलिस ने गव्हाण डकैती मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया, ₹8.65 लाख की संपत्ति बरामद की
Mumbai

एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Pune

चाकण के पास बंदूक की नोक पर 1.08 लाख रुपये की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार

चाकण के पास बंदूक की नोक पर 1.08 लाख रुपये की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

धर्म परिवर्तन के बाद OBC प्रमाणपत्र रद्द, कांग्रेस नगरसेविका को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत; जाति सत्यापन समिति का आदेश रद्द

धर्म परिवर्तन के बाद OBC प्रमाणपत्र रद्द, कांग्रेस नगरसेविका को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत; जाति सत्यापन समिति का आदेश रद्द
Mumbai

बांद्रा वेस्ट में सड़क के बीच मछली बिक्री का अतिक्रमण, बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल

बांद्रा वेस्ट में सड़क के बीच मछली बिक्री का अतिक्रमण, बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल

Comments

Loading comments...

Related News