BREAKING
FAC News
Back

24 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Fariyad Ali | | views
24 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

बहराइच पुलिस ने राहगीर से लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,10,400 नकद, एक पीओएस मशीन, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को अयोध्या प्रसाद पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर शुक्ल ने थाना पयागपुर में तहरीर देकर बताया था कि वह इंडियन बैंक, खजुही शाखा से ₹1,00,200 निकालकर अपनी वीसी केंद्र, मसैडी चौराहा की ओर जा रहे थे। रास्ते में भिंगुरी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर नकदी छीन ली और धक्का देकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना पयागपुर में मुकदमा संख्या 319/2026 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 जुलाई को पुलिस ने खजुरी गांव से मसैडी चौराहे की ओर आ रहे चार संदिग्धों को दो मोटरसाइकिलों सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सहबान (38 वर्ष) निवासी शिवदहा, सूर्यकुमार सिंह (33 वर्ष), जय सिंह (24 वर्ष) तथा वीरेन्द्र प्रताप सिंह (20 वर्ष) निवासी ग्राम लखाहीपुतलीतारा, थाना पयागपुर के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 28 जुलाई को बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से भिंगुरी नहर पुलिया के पास नकदी लूटी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट की रकम का आपस में बंटवारा करने के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी में ₹2,10,400 नकद, एक पीओएस मशीन, दो मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और अन्य प्रपत्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

कांवड़ यात्रा को लेकर बहराइच में भारी वाहनों का रूट बदला, 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन

कांवड़ यात्रा को लेकर बहराइच में भारी वाहनों का रूट बदला, 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन
Bahraich

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम
Bahraich

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Bahraich

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल
Bahraich

बहराइच: ₹2 लाख की उधारी का विवाद गहराया, ग्राम प्रधान का नाम घसीटे जाने पर पीड़ित ने दी सफाई

बहराइच: ₹2 लाख की उधारी का विवाद गहराया, ग्राम प्रधान का नाम घसीटे जाने पर पीड़ित ने दी सफाई
Bahraich

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल
Nashik

निफाड ड्राई पोर्ट से बदलेगी नासिक की तस्वीर, बनेगा देश का प्रमुख मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब

निफाड ड्राई पोर्ट से बदलेगी नासिक की तस्वीर, बनेगा देश का प्रमुख मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब
Virar

म्हाडा (MHADA) बिल्डिंग के एक फ्लैट में तेल के दीये से आग लग गई; टीवी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

म्हाडा (MHADA) बिल्डिंग के एक फ्लैट में तेल के दीये से आग लग गई; टीवी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Comments

Loading comments...

Related News