ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली
उ.प्र बहराइच / कैसरगंज अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कैसरगंज राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सीताराम पुत्र जियालाल, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी धोबियनपुरवा गोपलपुरवा नंबर-01, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सीताराम के खिलाफ थाना कैसरगंज में दर्ज मु0अ0सं0 291/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वह वांछित था। पुलिस अधीक्षक द्वारा 16 सितंबर 2026 को उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बौंडी, फखरपुर और कैसरगंज थानों में चोरी एवं अन्य संबंधित धाराओं में कुल 14 अभियोग दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 में कैसरगंज थाने में चोरी और नकबजनी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्ष 2026 में भी फखरपुर और कैसरगंज थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय बहराइच भेज दिया।

Loading comments...