BREAKING
FAC News
Back

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

| | views
₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरेब्यूरो रिपोर्ट फ़रियाद अली | फाइट अगेंस्ट क्रिमिनलउ प्र बहराइच जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में बहराइच पुलिस और सर्विलांस सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये) आंकी गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे मोबाइल धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।पुलिस कप्तानों के पर्यवेक्षण में चला विशेष अभियानअपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों और सर्विलांस टीम को इस कार्य के लिए सक्रिय किया गया था। सर्विलांस टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (सीईआईआर) पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग की और थानों से समन्वय स्थापित कर एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस जैसी नामचीन कंपनियों के गुमशुदा फोन रिकवर करने में कामयाबी हासिल की। पीड़ितों ने जताया बहराइच पुलिस का आभारआज दिनांक 07 जून 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी 101 मोबाइल फोन उनके मूल धारकों को सौंपे गए। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बहराइच पुलिस की कार्यप्रणाली, तत्परता और ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की तथा पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी ने की 'संचार सारथी' ऐप डाउनलोड करने की अपीलइस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि: "सभी नागरिक अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से संचार सारथी’ ऐप जरूर डाउनलोड करें। मोबाइल गुम होने की स्थिति में इस ऐप के जरिए पंजीकृत नंबर पर आवश्यक सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसके अलावा, मोबाइल खोने पर तुरंत मोबाइल का बिल, आईएमईआई (IMEI) संख्या और पहचान पत्र के साथ स्थानीय थाने या ऑनलाइन CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे रिकवरी जल्द से जल्द संभव हो सके।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Uttar Pradesh

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Uttar Pradesh

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए
Uttar Pradesh

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Uttar Pradesh

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"
Uttar Pradesh

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Uttar Pradesh

जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Comments

Loading comments...

Related News