अरुण बाजार, सांताक्रुज़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न; पूर्व विधायक एम.एम. शेख समेत सैकड़ों लोगों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि!
(रिपोर्ट : एडिटर जफरसिद्दीकी)
मुंबई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को अरुण बाजार, सांताक्रुज़ पश्चिम में अमर शहीदों की याद में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख उर्फ भाईजान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 26/11 आतंकी हमले के दौरान देश की हिफ़ाज़त करते हुए अपनी जानों का नज़राना पेश करने वाले वीर जवानों, पुलिस अधिकारियों एवं निर्दोष नागरिकों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एम.एम. शेख, एनसीपी युवा नेता फहीम हाजी इब्राहिम शेख, आहद शेख, मुंबई महासचिव गफ्फार खान, लोकप्रिय समाजसेवक हाजी युसुफ काजी, एडिटर जफरसिद्दीकी, समाजसेवक रफीक शेख, इरशाद काजी, फैजुल्लाह शेख, एडिटर अलीम शेख, रफीक जरीवाला, समाजसेविका जुलेखा शेख, अनिता सिंह, नासिर खान, शाकिर कुरेशी एवं चिराग शेख सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग, महिला वर्ग तथा सैकड़ों नागरिकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन पेश कर उनकी बहादुरी, जांबाज़ी और अज़ीम क़ुर्बानियों को याद किया। इस दौरान माहौल बेहद ग़मगीन और जज़्बात से भरपूर रहा। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता, अमन-ओ-सलामती और आपसी भाईचारे को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने अपने जज़्बाती संदेश में कहा कि 26/11 का वह काला दिन मुंबई और पूरे देश के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग लड़ते हुए शहादत का जाम पीने वाले वीर जवानों की बहादुरी और क़ुर्बानियां हमेशा हमारी यादों में ज़िंदा रहेंगी। देश अपने इन बहादुर सपूतों का एहसान कभी नहीं भुला सकता।
उन्होंने आगे कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम जाति, धर्म और मज़हब से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करें तथा आतंकवाद और नफ़रत के ख़िलाफ़ हमेशा एकजुट रहें।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के ज़िम्मेदारों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की बड़ी तादाद में शिरकत ने यह पैग़ाम दिया कि मुंबई की एकता और इंसानियत की ताक़त को आतंकवाद कभी कमज़ोर नहीं कर सकता।
कार्यक्रम का समापन तमाम अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
शहीदों की शहादत को सलाम!
जय हिंद! जय भारत!

Loading comments...