ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली
यू.पी. बहराइच। आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात की चेतावनी के बीच उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ व्यापक बेमौसम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 29 से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां रखने तथा आमजन को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं के दौरान कमजोर भवनों, जर्जर दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों सहित आम नागरिकों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दी गई है।


Loading comments...