🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच 🚨
बहराइच। विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत नवागांव में मनरेगा के तहत परशुराम के खेत से काशीराम के खेत तक मिट्टी पटाई का काम चलने का दावा है। रिकॉर्ड में 60 मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई है, लेकिन मौके पर मजदूरों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप है कि बारिश के बीच भी मास्टर रोल में मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि कार्यस्थल पर न तो 60 मजदूर दिखाई दिए और न ही काम की स्थिति रिकॉर्ड पूरा कर दिया जाता है
कागजों में 60 मजदूर, जमीन पर सन्नाटा—आखिर किसकी निगरानी में चल रहा है यह मनरेगा कार्य?
मामले में अब मास्टर रोल और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच की मांग उठ रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि रिकॉर्ड में दर्ज हाजिरी और जमीन पर मौजूदगी में इतना बड़ा अंतर क्यों है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर मनरेगा का यह मामला भी कागजों में ही चलता रहेगा।

Loading comments...