BREAKING
FAC News
Back

80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSNL महाराष्ट्र का ग्राहकों को खास तोहफा, जूहू में पत्रकारों का सम्मान

Tabish | | views
80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSNL महाराष्ट्र का ग्राहकों को खास तोहफा, जूहू में पत्रकारों का सम्मान

BSNL के विशेष ऑफरों की धूम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दैनिक बुलंद दुनिया के एडिटर जफर सिद्दीकी हुए सम्मानित

मुंबई :- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL महाराष्ट्र ने अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक विशेष ऑफरों की घोषणा की है। मुंबई के जूहू स्थित BSNL कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में BSNL महाराष्ट्र के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. मनीष शुक्ला ने नागरिकों, ग्राहकों, कर्मचारियों एवं व्यावसायिक भागीदारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए BSNL की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और तेजी से मजबूत हो रहे 4G नेटवर्क की जानकारी दी।

स्वतंत्रता दिवस विशेष ऑफर के तहत नए ग्राहकों के लिए ₹1 में Freedom 2.0 मोबाइल ऑफर उपलब्ध कराया गया है। इसमें 24 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

इसी प्रकार ₹1,111 प्रति माह का Fibre Freedom Plan भी विशेष रूप से लॉन्च किया गया है। इस प्लान में 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, हर महीने 5,000 GB डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।

इसके अलावा ₹2,399 के वार्षिक मोबाइल प्लान पर सीमित अवधि के लिए 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है, जिससे कुल वैधता 412 दिन हो जाएगी।

BSNL Selfcare App के माध्यम से ग्राहकों को रिचार्ज, बिल भुगतान, शिकायत पंजीकरण एवं ट्रैकिंग, DND, फाइबर बुकिंग, AI Chatbot और Voice Search जैसी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। BSNL मोबाइल ग्राहकों के लिए Selfcare App के माध्यम से करीब 500 Live TV Channels भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

BSNL के अनुसार देशभर में 44 लाख से अधिक FTTH कनेक्शन हैं, जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 3.5 लाख से अधिक है। देशभर में 26,300 से अधिक अतिरिक्त 4G BTS साइट्स के लिए आदेश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में 7,122 नए 4G टावरों में से 2,415 टावर दूरदराज के गांवों में कार्यान्वित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मार्केटिंग) श्री हेमंत पटेल ने स्वतंत्रता दिवस विशेष ऑफरों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र परिमंडल के विभिन्न वर्टिकल के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य महाप्रबंधक के विशेष कार्याधिकारी (OSD) श्री एस. हंचाटे, एम.एस. ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

पत्रकारों का सम्मान, एडिटर जफर सिद्दीकी को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BSNL महाराष्ट्र की ओर से उपस्थित सभी पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दैनिक बुलंद दुनिया के एडिटर जफर सिद्दीकी को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद एडिटर जफर सिद्दीकी ने कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व का विषय है। इस अवसर पर मिले सम्मान, स्नेह और सम्मानित करने के लिए मैं BSNL महाराष्ट्र के अधिकारियों एवं आयोजकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

कार्यक्रम में BSNL अधिकारियों और पत्रकारों के बीच स्वतंत्रता दिवस विशेष ऑफरों, BSNL की नई सेवाओं तथा महाराष्ट्र में तेजी से विस्तार कर रहे 4G नेटवर्क को लेकर भी चर्चा हुई।

अंत में BSNL महाराष्ट्र की ओर से देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया गया— “जय हिंद! जय भारत!”

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

वतन-ए-अज़ीज़ के मौजूदा हालात पर सरहदी गांधी सद्भावना मंच की अहम बैठक, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की फ़िक्र को प्रतिनिधियों का ‘लब्बैक’

वतन-ए-अज़ीज़ के मौजूदा हालात पर सरहदी गांधी सद्भावना मंच की अहम बैठक, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की फ़िक्र को प्रतिनिधियों का ‘लब्बैक’
Mumbai

क्राइम पेट्रोल’ से अजय देवगन का टीवी डेब्यू पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद जमकर हो रही आलोचना

क्राइम पेट्रोल’ से अजय देवगन का टीवी डेब्यू पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद जमकर हो रही आलोचना
Mumbai

मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत

मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
Mumbai

कांदिवली पूर्व में 3000 वर्गफीट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण को लेकर शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग

कांदिवली पूर्व में 3000 वर्गफीट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण को लेकर शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग
Mumbai

गणेशोत्सव के लिए मुंबई तैयार; BEST चलाएगी 26 अतिरिक्त बसें, 2,925 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था

गणेशोत्सव के लिए मुंबई तैयार; BEST चलाएगी 26 अतिरिक्त बसें, 2,925 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था
Mumbai

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा ट्विस्ट! बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा ट्विस्ट! बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश
Mumbai

FDA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई, अकोला और सांगली में 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

FDA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई, अकोला और सांगली में 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
Mumbai

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर गोरेगांव के LIC के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम में ₹97.70 लाख की धोखाधड़ी; मामला दर्ज

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर गोरेगांव के LIC के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम में ₹97.70 लाख की धोखाधड़ी; मामला दर्ज

Comments

Loading comments...

Related News