BREAKING
FAC News
Back

आदिवासी भाइयों के साथ जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने मनाई दीपावली

Tabish | | — views
आदिवासी भाइयों के साथ जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने मनाई दीपावली

लियाकत शाह जलगांव.

दीपावली ख़ुशी, उत्साह और अपनत्व का त्योहार है. इसकी ख़ुशी समाज के हर तबके तक पहुँचे, इसी भावना से जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने यावल तालुका के बोरमली में 10 नवम्बर को आदिवासी भाइयों के साथ सपरिवार दीपावली मनाई. इस मौके पर आदिवासी पाड़े के भाई-बहनों को मंत्री महाजन के हाथों दिवाली का फराल बाँटा गया. उन्होंने सभी के साथ स्नेहभोज का आनंद भी लिया.

दिवाली के उपलक्ष्य में आदिवासी भाइयों से मिलने पहुँचे महाजन ने ग्रामीणों से खुलकर संवाद किया. फराल वितरण के ज़रिए उन्होंने सिर्फ़ त्योहार की ख़ुशी ही नहीं, बल्कि अपनत्व और सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना को भी निभाया. उपस्थित लोगों के चेहरों की ख़ुशी, स्वतःस्फूर्त प्रतिसाद और आत्मीय संवाद से पूरे इलाक़े में आनंद का माहौल बन गया. समाज के हर तबके को त्योहारों की ख़ुशी मिले और हर किसी के जीवन में सुख, संतोष और समृद्धि बनी रहे, यही इस दीपोत्सव के पीछे की भावना दिखी.

इंसानियत का रिश्ता निभाते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर त्योहार मनाने की उनकी यह पहल उपस्थित लोगों के लिए विशेष रूप से आनंददायी रही. आदिवासी भाइयों के साथ इस स्नेहपूर्ण सान्निध्य से उनके चेहरों पर ख़ुशी और संतोष का भाव साफ़ दिखाई दिया. इस मौके पर विधायक अमोल जावले, जामनेर की नगराध्यक्ष साधना महाजन सहित विभिन्न पदाधिकारी तथा आदिवासी भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

फोटो कैप्शन : यावल तालुका के बोरमली में जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन अपने परिवार के साथ दीपोत्सव मानते हुए नज़र आते हुए.

आदिवासी भाइयों के साथ जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने मनाई दीपावली

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News