BREAKING
FAC News
Back

आईटीआई कैसरगंज में रोजगार मेले का आयोजन

Fariyad Ali | | — views
आईटीआई कैसरगंज में रोजगार मेले का आयोजन

87 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 26 युवाओं का चयन


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


यू.पी. बहराइच। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 03 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कैसरगंज के परिसर में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित रोजगार मेले में निर्माण एवं ऑटोमोटिव क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड ने सहभागिता की। रोजगार मेले में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कंपनी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि कुमारी रितु चौधरी ने अभ्यर्थियों की चयन एवं साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान कुल 87 अभ्यर्थियों ने अपनी तकनीकी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से साक्षात्कार एवं निर्धारित मानकों के आधार पर 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से ₹24,000 प्रतिमाह सीटीसी (पीएफ सहित) वेतन निर्धारित किया गया है, जबकि उनके हाथ में लगभग ₹22,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयनित युवाओं की तैनाती अहमदाबाद, गुजरात में होगी। इस रोजगार आयोजन को सफल बनाने में कार्यदेशक धर्मेंद्र कुमार सहित अनुदेशक विवेक द्विवेदी, ख्वाजा आमिर अहमद, मेनका सिंह, उमाकांत यादव, अश्वनी यादव, गोविंद सिंह बनग्याल तथा संस्थान के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आईटीआई कैसरगंज युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार के योग्य बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान की ओर से भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News