BREAKING
FAC News
Back

आमदार साजिद खान पठाण का सांताक्रुज़ गोलीबार में भव्य सत्कार

Tabish | | views
आमदार साजिद खान पठाण का सांताक्रुज़ गोलीबार में भव्य सत्कार

विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन के जिम्मेदारों ने शाल-बुके देकर किया सम्मान


मुंबई :- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यांक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आमदार साजिद खान पठाण की नियुक्ति के बाद सांताक्रुज़ के गोलीबार में विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उनका भव्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर सामाजिक बैठक का आयोजन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम में विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र की नामचीन शख्सियतों ने आमदार साजिद खान पठाण को शाल और बुके भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं और अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।


सत्कार समारोह में जाकीर सौदागर, अनिस सौदागर, एडिटर जफर सिद्दीकी, फजल सौदागर, सोहेल खान पठाण, डॉक्टर बाकी, उसमान खान लाला, दानिश सौदागर, उजैफ सौदागर, युसुफ शेख, गुड्डू पठाण भाई, जसिम, रियाजुद्दीन, नसीम शेख, मुख्तार शेख, सादिक शेख, नाजिम शेख, यासिन शेख, मोबिन, सलाउद्दीन शेख, अजीज भाई, मोईन खान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि आमदार साजिद खान पठाण को मिली यह जिम्मेदारी अल्पसंख्यक समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।


19 अगस्त के पदग्रहण समारोह में शामिल होने की दावत


सत्कार समारोह के दौरान आमदार साजिद खान पठाण ने सभी का आभार व्यक्त किया और उपस्थित लोगों को 19 अगस्त को तिलक भवन दादर मे आयोजित होने वाले पदग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने की दावत दी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश अल्पसंख्यांक विभाग की नई जिम्मेदारी समाज की आवाज़ को और मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से पदग्रहण समारोह में पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की अपील की।


कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने आमदार साजिद खान पठाण को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News