मुंबई :अंधेरी पूर्व अब्बास मंज़िल, रत्ना पार्क को लेकर स्थानीय रहवासियों की शिकायतों ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों का आरोप है कि यहां ‘लाइव ऑर्केस्ट्रा’ के नाम पर देर रात तक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिसके चलते रात के समय बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना जारी रहता है और आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सीमा से अधिक संख्या में महिला कलाकारों को रखने की बात सामने आ रही है। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा के बाद भी कार्यक्रम कथित तौर पर जारी रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों की संबंधित विभागों द्वारा स्वतंत्र जांच किया जाना आवश्यक है।
K/पूर्व BMC के नियमों पर उठे सवाल
रहवासियों का आरोप है कि परिसर में बड़े पैमाने पर कथित अतिक्रमण/अनधिकृत निर्माण किया गया है और कई मामलों में BMC के नियम-कायदों की अनदेखी किए जाने की आशंका है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यहां वास्तव में नियमों का उल्लंघन या अनधिकृत निर्माण पाया जाता है, तो K/पूर्व विभाग द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है? क्या नोटिस जारी किए गए? और यदि निर्माण अवैध पाया गया है तो उसे हटाने की कार्रवाई कब होगी?
रातभर आवाजाही से रहवासी परेशान होने का दावा
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कार्यक्रमों की वजह से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोर-शराबे एवं सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो रही है।
रहवासियों की मांग है कि B

Loading comments...