हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 3' की अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा को डेंगू (Dengue) होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
कोंकणा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर अस्पताल के बेड से मुस्कुराते और सैल्यूट करते हुए एक मजेदार तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें। अस्पताल में थी लेकिन अब बेहतर हूं।
देश में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए अभिनेत्री ने अपने फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को इस बीमारी से बचकर रहने और पूरी तरह सतर्क रहने की नसीहत दी है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह किताबें पढ़कर अपना समय बिता रही थीं।हाल ही में कोंकणा अपने कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता अमोल पराशर के 40वें जन्मदिन पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट करने को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।

Loading comments...