BREAKING
FAC News
Back

“अनाथ बच्चियों के साथ गरुड युवा फाउंडेशन ने मनाया भाई-बहन का पर्व”

FAC News Desk | | views
“अनाथ बच्चियों के साथ गरुड युवा फाउंडेशन ने मनाया भाई-बहन का पर्व”

“अनाथ बच्चियों के साथ गरुड युवा फाउंडेशन ने मनाया भाई-बहन का पर्व”

गरुड युवा फाउंडेशन की ओर से हम हाल ही में स्नेह सदन अनाथालय का दौरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहाँ 8 से 20 वर्ष की आयु की लगभग 40 बच्चियाँ निवास करती हैं और पढ़ाई करती हैं। इन बच्चों की देखभाल स्नेह सदन ट्रस्ट द्वारा की जाती है।

 

हमारी संस्था हर माह स्नेह सदन का दौरा करती है और वहाँ की गतिविधियों की समीक्षा करती है। इस माह रक्षा बंधन के पावन अवसर पर हमारी टीम ने सभी बच्चों के साथ यह पर्व मनाया। हमने बच्चियों को राखियाँ बाँधीं, उपहार और मिठाइयाँ वितरित कीं और उनके साथ हर्षोल्लास के पल साझा किए।

 

इस आयोजन में गरुड युवा फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष अमित प्रसाद घोंगडे तथा कोषाध्यक्ष अथर्व दलवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

हमें गर्व है कि हमें इन प्यारे बच्चों के साथ यह शुभ पर्व मनाने का अवसर मिला। हम आगे भी इसी प्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

 

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News