BREAKING
FAC News
Back

अंधेरी में लांड्री व्यवसायी पर जानलेवा हमला, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Tabish | | — views
अंधेरी में लांड्री व्यवसायी पर जानलेवा हमला, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई: मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक लांड्री व्यवसायी पर लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 28 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 09:00 से 09:20 बजे के बीच कामा रोड पर स्थित रिलायंस गर्ल्स हॉस्टल के गेट के सामने हुई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आवेश जुबेर बलोच, जुबेर बलोच, मलीक बलोच और शोएब बलोच नामक चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


शिकायतकर्ता इरफान अली अंजार शेख (52 वर्ष), जो ऑर्बिट हॉस्पिटल के पास आफताब टावर के निवासी हैं, अंधेरी पश्चिम में लांड्री का व्यवसाय चलाते हैं। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, आरोपी जुबेर बलोच और उसके साथियों ने रिलायंस गर्ल्स हॉस्टल के पास समीर बिल्डर की एक खाली जमीन पर अवैध रूप से शौचालय का निर्माण किया था। बिल्डर की शिकायत पर पुलिस ने इस निर्माण को हटवा दिया था, जिसका गुस्सा आरोपी शिकायतकर्ता पर निकाल रहे थे। आरोपियों को शक था कि इरफान शेख ने ही पुलिस में इसकी शिकायत करवाई थी।


28 अक्टूबर की सुबह जब इरफान शेख हॉस्टल के डॉक्टरों के कपड़े धोने के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आवेश जुबेर बलोच ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से इरफान के सिर के पिछले हिस्से पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला किया। इसके बाद आवेश ने चाकू निकालकर इरफान के पेट पर दो वार किए।

चीख-पुकार सुनकर जब हॉस्टल के वॉचमैन और अन्य लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और मौके से फरार हो गए। घायल इरफान शेख को तुरं

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News