मुंबई: अंधेरी पश्चिम स्थित ढाके नगर में दो दिन पहले रात करीब 3 बजे एक संदिग्ध चोर को घूमते हुए देखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अज्ञात व्यक्ति परिसर के B विंग और C विंग में काफी देर तक घूमता रहा और उसने कई घरों के दरवाजे खोलने या जांचने की कोशिश की। हालांकि, दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सका और वहां से चला गया।
इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय निवासियों में चिंता और दहशत का माहौल है। सोसाइटी के लोगों ने सभी नागरिकों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने और अपने घरों के मुख्य दरवाजे व सेफ्टी डोर ठीक से बंद रखने की अपील की है। साथ ही, जिन निवासियों के घरों या गैलरी में CCTV कैमरे लगे हैं, उनसे उस रात की फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया गया है ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पुलिस को सूचित किया जा सके।

Loading comments...