उप-शीर्षक: आंबोली के लक्ष्मण पागे चॉल (CTS 60/18) में कोर्ट केस के बावजूद धड़ल्ले से जारी है काम; समाज सेवक फूलचंद उबाळे ने सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले को हटाने की उठाई मांग.........
मुंबई (अंधेरी पश्चिम): बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के के/वेस्ट (K/West) वार्ड में अवैध निर्माण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश सामने आया है। समाज सेवक फूलचंद उबाळे ने इस मामले को उठाते हुए के/वेस्ट वार्ड के सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले और सब-इंजीनियर कुबेर शिंदे की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
लगाए गए आरोपों के अनुसार, अंधेरी पश्चिम के आंबोली स्थित लक्ष्मण पागे चॉल (CTS नंबर 60/18) में एक अनधिकृत चॉल का निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। समाज सेवक फूलचंद उबाळे का आरोप है कि सब-इंजीनियर कुबेर शिंदे ने रिश्वत लेकर इस अवैध निर्माण को मूक सहमति दी है। यह भी दावा किया गया है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रतिदिन जारी है।
विरोध जताते हुए कहा गया है कि प्रशासन द्वारा केवल 'स्पीकिंग नोटिस' जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही है, ताकि निर्माणकर्ता को अदालत से स्थगन आदेश (Stay) प्राप्त करने का समय मिल सके। इसके बाद कार्रवाई रोकने के बहाने बनाए जाते हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है और "के/वेस्ट बीएमसी बचाओ, चक्रपाणी अल्ले हटाओ" की मांग उठाई जा रही है।

Loading comments...