BREAKING
FAC News
Back

अंधेरी वेस्ट में मिलावटी चाय पाउडर बनाने का भंडाफोड़, 900 किलो माल जब्त

Tabish | | views
अंधेरी वेस्ट में मिलावटी चाय पाउडर बनाने का भंडाफोड़, 900 किलो माल जब्त

मुंबई, 25 जून: डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की संयुक्त कार्रवाई में अंधेरी पश्चिम स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर मिलावटी चाय पाउडर बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया गया। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एफआईआर के अनुसार, 10 जून 2026 को डी.एन. नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंधेरी पश्चिम के गिल्बर्ट हिल रोड स्थित एकता को-ऑपरेटिव सोसायटी के कमरा नंबर 707 में चाय पाउडर में रंग और अन्य पदार्थ मिलाकर नकली चाय तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश दराडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पंचों की मौजूदगी में छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान मौके पर फजलेक खान (39 वर्ष) नामक व्यक्ति चाय पाउडर में रंग और पानी मिलाकर उसे बड़े प्लास्टिक टब में मिश्रित करते हुए पाया गया। जांच में वहां से भारी मात्रा में चाय पाउडर, रंग मिश्रण, पैकेजिंग सामग्री, वजन काटा और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चाय पाउडर में रंग मिलाकर उसे बाजार में बेचता था। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से लगभग 900 किलो मिलावटी चाय पाउडर तथा बड़ी मात्रा में रंग जब्त कर नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण भी नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं और इनके सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

डी.एन. नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26, 27, 31, 59, 63 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 112, 274, 345 और 347(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश तुकाराम दराडे कर रहे हैं।

पुलिस अब इस मिलावटी चाय के नेटवर्क, कच्चा माल सप्लाई करने वालों और बाजार में इसकी बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

वतन-ए-अज़ीज़ के मौजूदा हालात पर सरहदी गांधी सद्भावना मंच की अहम बैठक, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की फ़िक्र को प्रतिनिधियों का ‘लब्बैक’

वतन-ए-अज़ीज़ के मौजूदा हालात पर सरहदी गांधी सद्भावना मंच की अहम बैठक, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की फ़िक्र को प्रतिनिधियों का ‘लब्बैक’
Mumbai

क्राइम पेट्रोल’ से अजय देवगन का टीवी डेब्यू पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद जमकर हो रही आलोचना

क्राइम पेट्रोल’ से अजय देवगन का टीवी डेब्यू पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद जमकर हो रही आलोचना
Mumbai

मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत

मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
Mumbai

कांदिवली पूर्व में 3000 वर्गफीट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण को लेकर शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग

कांदिवली पूर्व में 3000 वर्गफीट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण को लेकर शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग
Mumbai

गणेशोत्सव के लिए मुंबई तैयार; BEST चलाएगी 26 अतिरिक्त बसें, 2,925 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था

गणेशोत्सव के लिए मुंबई तैयार; BEST चलाएगी 26 अतिरिक्त बसें, 2,925 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था
Mumbai

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा ट्विस्ट! बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा ट्विस्ट! बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश
Mumbai

FDA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई, अकोला और सांगली में 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

FDA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई, अकोला और सांगली में 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
Mumbai

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर गोरेगांव के LIC के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम में ₹97.70 लाख की धोखाधड़ी; मामला दर्ज

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर गोरेगांव के LIC के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम में ₹97.70 लाख की धोखाधड़ी; मामला दर्ज

Comments

Loading comments...

Related News