BREAKING
FAC News
Back

अंधेरी वर्सोवा दरगाह के पास मोहर्रम पर खाद्य सामग्री वितरित

FAC News Desk | | views
अंधेरी वर्सोवा दरगाह के पास मोहर्रम पर खाद्य सामग्री वितरित

अंधेरी वर्सोवा दरगाह के पास मोहर्रम पर खाद्य सामग्री वितरित……….

अंधेरी…मोहर्रम के पवित्र अवसर पर, मुंबई के अंधेरी वर्सोवा दरगाह क्षेत्र में सेवा और मानवता की एक मिसाल पेश की गई। इस दौरान ‘ब्लेसिंग फॉरएवर फाउंडेशन’, ‘मैक क्रिएशन फाउंडेशन’ और ‘सबका साथ फाउंडेशन’ द्वारा संयुक्त रूप से खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें ताजिया में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं, रिक्शा एवं बस चालकों सहित आम राहगीरों को खाने-पीने की वस्तुएं नि:शुल्क वितरित की गर्इं। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व तीनों संस्थाओं की संस्थापिकाओं, रजिया मक्कर, मनीषा टेमकर और सबा जावेद अंसारी ने किया। इनका उद्देश्य न केवल मोहर्रम के दिन श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना था, बल्कि एक समरसता पूर्ण और सेवा भाव से भरा सामाजिक संदेश भी देना था। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें मरियम कासू, रोजीना शेख, अंजलि विजय राऊत, शेहजीन मरक्कर, आयान शेख, झईफ मरक्कर, जॉइसी पेरमल, सुरेखा पाल और प्रेमलता शर्मा शामिल थे। सबने मिलकर राहगीरों में पानी, फल और खाने के पैकेट्स वितरित किए और समाज में एकता और सहयोग का संदेश दिया। इस दौरान आयोजकों ने कहा, ‘मोहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत की याद दिलाता है। इसी भावना को जीवंत रखने के लिए हमने इस दिन जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया है। धर्म चाहे जो भी हो, लेकिन सेवा सभी धर्मों से ऊपर है।’

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News