BREAKING
FAC News
Back

अन्ना हजारे के आमरण अनशन की चेतावनी के बाद सरकार का यू-टर्न, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए अमल रोकने के निर्देश

Tabish | | views
अन्ना हजारे के आमरण अनशन की चेतावनी के बाद सरकार का यू-टर्न, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए अमल रोकने के निर्देश

मुंबई, प्रतिनिधि। सूचना का अधिकार (RTI) नियम, 2026 को लेकर महाराष्ट्र सरकार को आखिरकार अपने कदम पीछे खींचने पड़े। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा 5 जुलाई से आमरण अनशन की घोषणा और राज्यभर में बढ़ते जनविरोध के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 12 जून 2026 को अधिसूचित विवादित RTI नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार और अन्ना हजारे के बीच हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त को संशोधित नियमों के अमल पर अगली समीक्षा तक रोक लगाने का आदेश दिया है।

अन्ना हजारे ने नए नियमों को सूचना के अधिकार कानून की मूल भावना के विरुद्ध बताते हुए कहा था कि इससे आम नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार पर अनावश्यक प्रतिबंध लगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि सरकार नियम वापस नहीं लेती, तो वे 5 जुलाई से रालेगण सिद्धि में आमरण अनशन शुरू करेंगे।

क्या थे विवादित प्रावधान?

संशोधित नियमों के तहत RTI आवेदन शुल्क ₹10 से बढ़ाकर ₹30, सूचना की प्रति का शुल्क ₹2 से बढ़ाकर ₹5 प्रति पृष्ठ, पहली अपील पर ₹50 तथा दूसरी अपील पर ₹100 शुल्क लगाने का प्रस्ताव था।

इसके अलावा आवेदन को 150 शब्दों तक सीमित करना, प्रत्येक आवेदन के साथ फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करना तथा किसी व्यक्ति से संबंधित सूचना मांगने पर "बड़े सार्वजनिक हित" को साबित करना भी आवश्यक किया गया था।

सबसे अधिक विवाद उस प्रावधान को लेकर हुआ, जिसमें लोक सूचना अधिकारी (PIO) को किसी आवेदन को "बार-बार किया गया" बताकर खारिज करने का अधिकार दिया गया था। वहीं, सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता की अनुपस्थिति में अपील निरस्त करने का प्रावधान भी शामिल था।

पारदर्शिता पर खतरे का आरोप

सरकार का दावा था कि नए नियमों से ऑनलाइन आवेदन, ई-मेल और UPI भुगतान जैसी डिजिटल सुविधाओं को कानूनी मान्यता देकर व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। हालांकि RTI कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और पारदर्शिता के पक्षधर लोगों का कहना था कि इन प्रावधानों से सूचना पाने का अधिकार कमजोर होगा और सरकारी जवाबदेही पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

'यह जनता की जीत है'

सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि यह लोकतंत्र, पारदर्शिता और जनता की एकजुट आवाज़ की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार विवादित प्रावधानों को पूरी तरह वापस लेकर सूचना के अधिकार कानून की मूल भावना को कायम रखेगी।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

उल्वे पुलिस ने गव्हाण डकैती मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया, ₹8.65 लाख की संपत्ति बरामद की

उल्वे पुलिस ने गव्हाण डकैती मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया, ₹8.65 लाख की संपत्ति बरामद की
Delhi

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर जमानत मामले को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर जमानत मामले को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप
Mumbai

एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Pune

चाकण के पास बंदूक की नोक पर 1.08 लाख रुपये की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार

चाकण के पास बंदूक की नोक पर 1.08 लाख रुपये की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार
Delhi

16 साल की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

16 साल की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
Mumbai

धर्म परिवर्तन के बाद OBC प्रमाणपत्र रद्द, कांग्रेस नगरसेविका को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत; जाति सत्यापन समिति का आदेश रद्द

धर्म परिवर्तन के बाद OBC प्रमाणपत्र रद्द, कांग्रेस नगरसेविका को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत; जाति सत्यापन समिति का आदेश रद्द
Mumbai

बांद्रा वेस्ट में सड़क के बीच मछली बिक्री का अतिक्रमण, बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल

बांद्रा वेस्ट में सड़क के बीच मछली बिक्री का अतिक्रमण, बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल
Mumbai

फोन पर बात कर रही महिला ने 8 साल के बच्चे को इनोवा से कुचला, बांद्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोन पर बात कर रही महिला ने 8 साल के बच्चे को इनोवा से कुचला, बांद्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Comments

Loading comments...

Related News