BREAKING
FAC News
Back

असम में एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक: नए मंत्रियों समेत सभी सदस्य उपस्थित, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए UCC विधेयक को मंजूरी।

Tabish | | views
असम में एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक: नए मंत्रियों समेत सभी सदस्य उपस्थित, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए UCC विधेयक को मंजूरी।

Kiran Kumar gogoi असम , 13 मई :

असम में भाजपा-नीत एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज दोपहर 2 बजे गुवाहाटी में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में चली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित थे, जिनमें असम गण परिषद (एजीपी) से अतुल बोरा , बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से चरण बोरों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से रामेश्वर टेली और अजंता नेओग प्रमुख थे। ये चारों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के नई मंत्रिपरिषद की पहली सूची में शामिल हैं। बैठक की शुरुआत में चारों नए मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प और गामोछा भेंटकर सम्मानित किया। मंत्रीयो ने असम की जनता की सेवा के प्रति कटिबद्धता जताते हुए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को नई कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे अहम निर्णय यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मंजूरी देना रहा। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि UCC विधेयक 26 मई को असम विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह विवाह, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और तलाक पंजीकरण जैसे मुद्दों को कवर करेगा। हालांकि, असम की आदिवासी आबादी को इससे पूरी तरह छूट दी गई है, ताकि उनकी रीति-रिवाज, परंपराएं और प्रथाएं अप्रभावित रहें।मुख्यमंत्री ने कहा, "यह चुनावी वादे के अनुरूप बड़ा कदम है। उत्तराखंड, गोवा और गुजरात के बाद असम इसे लागू करने वाला चौथा राज्य बनेगा।" बैठक के बाद मंत्रियों ने कहा कि जनता के अपार विश्वास से वे निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे। अतुल बोरा ने गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया, जबकि चरण बोरों ने बोडोलैंड विकास का उल्लेख किया। भाजपा के रामेश्वर टेली और अजंता नेओग ने केंद्र-राज्य समन्वय से होने वाले लाभ बताए। इस बैठक से असम में सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई गति की शुरुआत हुई है। जनता में उत्साह है कि डॉ. सरमा के नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश। 7 आरोपिय गिरफ्तार।

मुंबई साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश। 7 आरोपिय गिरफ्तार।
Mumbai

'वो एक दोस्त जो बस एक कॉल की दूरी पर है': मुंबई पुलिस ने फ्रेंडशिप डे पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए

'वो एक दोस्त जो बस एक कॉल की दूरी पर है': मुंबई पुलिस ने फ्रेंडशिप डे पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए
Mumbai

दादर स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन के नीचे कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सतर्क GRP कर्मियों ने बचाया

दादर स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन के नीचे कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सतर्क GRP कर्मियों ने बचाया
Mumbai

कोहिनूर अपार्टमेंट त्रासदी में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के दो भाई और उनका चचेरा भाई शामिल

कोहिनूर अपार्टमेंट त्रासदी में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के दो भाई और उनका चचेरा भाई शामिल
Mumbai

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रेलर मीडियन पार कर गया, जिससे 48 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई; ड्राइवर पर मामला दर्ज

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रेलर मीडियन पार कर गया, जिससे 48 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई; ड्राइवर पर मामला दर्ज
Mumbai

एंटीलिया बम की धमकी और हिरन मर्डर केस में वाज़े और शर्मा समेत 10 लोगों पर UAPA के तहत आरोप लगाए गए

एंटीलिया बम की धमकी और हिरन मर्डर केस में वाज़े और शर्मा समेत 10 लोगों पर UAPA के तहत आरोप लगाए गए
Mumbai

मुंबई सेशंस कोर्ट ने घाटकोपर में जानलेवा हादसे के मामले में नाबालिग की ज़मानत रद्द कर दी है और कहा है कि उसे रिहा करने से न्याय के मकसद पूरे नहीं हो पाएंगे

मुंबई सेशंस कोर्ट ने घाटकोपर में जानलेवा हादसे के मामले में नाबालिग की ज़मानत रद्द कर दी है और कहा है कि उसे रिहा करने से न्याय के मकसद पूरे नहीं हो पाएंगे
Mumbai

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने केंद्र सरकार को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के मामले में FIR दर्ज की है

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने केंद्र सरकार को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के मामले में FIR दर्ज की है

Comments

Loading comments...

Related News