मुंबई: मुंबई पुलिस ने गोरेगांव पूर्व में अवैध रूप से ज्वलनशील और एसिड जैसा खतरनाक पदार्थ रखने के आरोप में एक कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वनराई पुलिस स्टेशन ने मेसर्स एस एस एंटरप्राइजेज (Messrs S S Enterprises) नाम की कंपनी पर यह मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) प्रदीप शिंदे और ए.टी.सी. पथक को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोरेगांव पूर्व के वालभट्ट रोड, कामा इस्टेट स्थित आण्णा नगर की एक फैक्ट्री में छापेमारी की। यह फैक्ट्री करीब 10 फीट चौड़ी और 20 फीट लंबी एक रूम में चल रही थी, जहाँ स्टील प्लेट पॉलिशिंग और शाइनिंग का काम किया जाता था।
जांच के दौरान पुलिस को कंपनी के भीतर तीन टैंकों में स्टील पॉलिशिंग का काम एसिड मिश्रित लिक्विड से होता हुआ मिला। इसके अलावा, कमरे के बीच में 40-40 लीटर क्षमता के दो काले रंग के प्लास्टिक के कैन मिले, जिनमें ज्वलनशील एसिड भरा हुआ था। इन खतरनाक पदार्थों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बेहद लापरवाही से रखा गया था, जिससे इंसानी जान को बड़ा खतरा हो सकता था। वहां से निकलने वाली तेज गंध और गैसों से भी यह साफ जाहिर हो रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की, जिसकी पहचान 27 वर्षीय नितिन कमलाप्रसाद सिंह के रूप में हुई है। वह इसी फैक्ट्री में काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि कंपनी के पास बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) या किसी अन्य विभाग का आवश्यक लाइसेंस/परमिट नहीं था।
पुलिस ने इस मामले में गु.र.क्र ७२१/२०२६ के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा

Loading comments...