BREAKING
FAC News
Back

Bahraich Raid: घर के अंदर चल रहा था गंदा खेल! पुलिस छापे में 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Fariyad Ali | | views
Bahraich Raid: घर के अंदर चल रहा था गंदा खेल! पुलिस छापे में 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

घर के अंदर चल रहा था गंदा खेल! पुलिस छापे में 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


बहराइच शहर के वजीरबाग इलाके में एक रिहायशी मकान में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट और जुए के अड्डे का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान संचालक, दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।


बहराइच जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरबाग स्थित मछली मंडी इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक घर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि इस मकान में काफी समय से गलत काम हो रहे थे। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। आरोप है कि घर में बाहर से लड़कियां लाई जाती थीं। और यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जाता था। इसके साथ ही जुए का अड्डा भी सक्रिय था। जहां दिन-रात संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इस कारण इलाके का माहौल लगातार खराब हो रहा था। स्थानीय परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।


पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया

रविवार को लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने खुद ही मकान को घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घर के अंदर जाकर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक गतिविधियों के सबूत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए संचालक समेत दो महिलाओं और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुल छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।



सीओ सिटी बोले- पूरे मामले की जांच की जा रही

सीओ सिटी ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। मौके से कई लोगों को पकड़ा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस अवैध गतिविधि में शामिल पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News