BREAKING
FAC News
Back

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

Fariyad Ali | | views
"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद... आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

ये सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है, जहाँ नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित खत्रीपुरा मोहल्ले में एक शराब की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई। लेकिन ये बहस देखते ही देखते इतनी हिंसक हो गई कि आवेश में आकर अट्ठाईस वर्षीय सलमान उर्फ फरीद पर सरेआम तमंचे से फायर झोंक दिया गया। गोली लगते ही सलमान लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल युवक को बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बहराइच के पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगालते हुए महज़ चौबीस घंटे के भीतर कोतवाली नगर पुलिस ने इस खूनी खेल के मास्टरमाइंड को दबोच लिया।

हमलावर की पहचान शौर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जिसे उसके घर के पीछे बने एक खंडहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर हुए विवाद में उसने गुस्से में आकर गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तीन सौ पंद्रह बोर का तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी शौर्य प्रताप का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

107 खोए मोबाइल बरामद, ₹26.12 लाख के फोन उनके असली मालिकों को लौटाए

107 खोए मोबाइल बरामद, ₹26.12 लाख के फोन उनके असली मालिकों को लौटाए
Uttar Pradesh

पहली बार सॉफ्ट टेनिस का रोमांच, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पहली बार सॉफ्ट टेनिस का रोमांच, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव की गुत्थी करीब 20 दिन बाद सुलझने का दावा किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव की गुत्थी करीब 20 दिन बाद सुलझने का दावा किया गया है।
Uttar Pradesh

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल
Uttar Pradesh

विदेश भेजने के नाम पर ₹1.37 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

विदेश भेजने के नाम पर ₹1.37 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Uttar Pradesh

बहराइच दौरे पर योगी आदित्यनाथ: ₹352 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा

बहराइच दौरे पर योगी आदित्यनाथ: ₹352 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा
Uttar Pradesh

एसप्रेशनल जनपद बहराइच बढ़ रहा है इंसप्रेशनल जनपद की ओर: योगी आदित्यनाथ

एसप्रेशनल जनपद बहराइच बढ़ रहा है इंसप्रेशनल जनपद की ओर: योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

Comments

Loading comments...

Related News