बाल संरक्षण समिति की बैठक में गूंजा गांव की बदहाली का मुद्दा!
Fariyad Ali
|
|
— views
मोगलहा में बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार फरियाद अली ने उठाईं ग्राम पंचायत की ज्वलंत समस्याएंब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली | फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच देहात इंडिया संस्था द्वारा संचालित "एक्सेस टू जस्टिस" परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड हुजूरपुर की ग्राम पंचायत मोगलहा में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति (VLCPC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।बैठक में देहात इंडिया की प्रतिनिधि रचना मिश्रा ने बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा और सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकार एवं समाजसेवी फरियाद अली ने ग्राम पंचायत मोगलहा की बदहाल व्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।उन्होंने पंचायत भवन स्थित सचिवालय के जर्जर बाथरूम का मुद्दा भी उठाया और कहा कि टूटी-फूटी व्यवस्था के कारण ग्रामीणों एवं विशेष रूप से महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में कूड़ेदानों की अनुपलब्धता के कारण कचरा प्रबंधन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।फरियाद अली ने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि ग्राम पंचायत में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, सचिवालय के क्षतिग्रस्त बाथरूम की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान पल्लवी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी योगेन्द्र यादव, महिला आरक्षी वर्षा पटेल, आशीष पाण्डेय, रोशनी बानो, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, बाल संसद के बच्चे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। देहात इंडिया संस्था की ओर से देवेश तिवारी एवं आशुतोष कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सशक्त वातावरण तैयार करने तथा ग्राम पंचायत की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
How did you feel about this news?

Loading comments...