BREAKING
FAC News
Back

बदलापुर में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्तों के डर से जान बचाकर भागे 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

Tabish | | — views
बदलापुर में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्तों के डर से जान बचाकर भागे 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

बदलापुर (ठाणे): मुंबई से सटे बदलापुर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के कारण एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बदलापुर पश्चिम के शनीनगर इलाके में आवारा कुत्तों से बचने के लिए भागते समय 18 वर्षीय हर्षल शिंदे की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई।


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला हर्षल शिंदे अपने दोस्तों के साथ शनीनगर इलाके में एक मित्र को घर छोड़ने गया था। इसी दौरान रास्ते में एक महिला आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी वहां मौजूद कुत्ते अचानक हर्षल और उसके दोस्तों के पीछे दौड़ पड़े। कुत्तों के काटने के डर से हर्षल घबरा गया और जान बचाने के लिए तेजी से भागने लगा। भागते हुए उसने पास की एक दुकान में शरण ली, लेकिन तभी अत्यधिक डर और तेज दौड़ने के कारण उसे हार्ट अटैक आ गया और वह वहीं गिर पड़ा।


पहले हुई थी बाईपास सर्जरी

हर्षल को तुरंत इलाज के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले हर्षल की हार्ट बाईपास सर्जरी हुई थी। कुत्तों के डर से अचानक तेज भागने पर उसके दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ा, जो जानलेवा साबित हुआ।


प्रशासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा

इस घटना के बाद पूरे बदलापुर में शोक की लहर है। स्थानीय नागरिकों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

(नोट: मूल सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर सांकेतिक/AI जनरेटेड है।)

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News