BREAKING
FAC News
Back

बडनेरा में अवैध साहूकारी पर सहकार विभाग का शिकंजा; चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Tabish | | views
बडनेरा में अवैध साहूकारी पर सहकार विभाग का शिकंजा; चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

अमरावती। अवैध साहूकारी का कारोबार चलाए जाने की शिकायतों के बाद सहकार विभाग ने गुरुवार को बडनेरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए शर्मा परिवार से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। चार अलग-अलग टीमों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुभाष चौक क्षेत्र के दो मकानों, नई बस्ती स्थित निवास और बडनेरा रोड के फार्महाउस पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दो ठिकानों से इसार चिट्ठियां, बिक्री दस्तावेज, सात-बारा उतारे और कोरे स्टाम्प बरामद होने की जानकारी सहकार विभाग ने दी है। वहीं, अन्य दो ठिकानों से कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिलने की बात अधिकारियों ने कही। कार्रवाई के लिए तिवसा की सहायक निबंधक प्रीति धामणे, नांदगांव खंडेश्वर के सहायक निबंधक सचिन पतंगे, सहकार अधिकारी (श्रेणी-1) अविनाश महल्ले सहित महेश चक्रे, शिल्पा सातपुते और हरिभाऊ भुमरे की टीमें गठित की गई थीं। पंच के रूप में उमेश काले और कृणाल भुसारी ने जिम्मेदारी संभाली।


तलाशी अभियान के दौरान लोणी पुलिस थाने के कर्मचारी निहाल राऊत और दीपाली भोंडे ने पुलिस सहयोग प्रदान किया। यह पूरी कार्रवाई विभागीय सहनिबंधक गौतम वर्धन और जिला उपनिबंधक राजेश भुयार के मार्गदर्शन में की गई। सहकार विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर चार स्वतंत्र टीमें बनाकर सभी ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। बरामद दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बडनेरा में अवैध साहूकारी पर सहकार विभाग का शिकंजा; चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News