बडनेरा के व्यस्त जयस्तंभ चौक स्थित सनी सायकल स्टोर में आज सुबह 8 बजे भीषण आग लग गई। बंद दुकान से उठता धुआं देखते ही देखते आग की विकराल लपटों में बदल गया, जिसका गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। आग बुझाने के लिए मनपा की 4 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन इनमें से एक गाड़ी शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद अमरावती से 2 अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। संकरी जगह के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को परेशानी हो रही है। आग आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका बनी हुई है।
अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक होने की आशंका है। 4 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 11 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।




Loading comments...