BREAKING
FAC News
Back

बे शरम माँ की ममता मराठी ना बोल पर, 6 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट।‌‌‍‌‌‍‌‌ ‌

FAC News Desk | | views
बे शरम माँ की ममता मराठी ना बोल पर, 6 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट।‌‌‍‌‌‍‌‌ ‌

बे शरम माँ की ममता मराठी ना बोल पर, 6 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट।‌‌‍‌‌‍‌‌ ‌

 

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई ‌

 

नवी मुंबई के कलम्बोली में मां की ममता शर्मसार हुई है। बेटी मराठी में बात नहीं कर सकती थी, इसलिए मां ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया है। बेटी की हत्या के बाद कहानी बनाने की कोशिश की गई कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर मृतक लड़की का पोस्ट मॉर्टम करवाया, जिसमें पाया गया है कि सांस की नली अवरोध होने की वजह से उसकी जान गई है। फिर पुलिस ने मां से कठोर पूछताछ की, जिसके बाद लड़की की मौत का रहस्य उजागर हुआ है।

 

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

 

नवी मुंबई के कलंबोली उपनगर से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कलंबोली सेक्टर-1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसायटी में एक माँ ने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में कलंबोली पुलिस ने संबंधित 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मराठी के बजाया हिंदी में बोलती थी बेटी

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुसंकल्प सोसायटी में आईटी इंजीनियर पति और बीएससी तक पढ़ी-लिखी पत्नी रहते थे। वर्ष 2017 में विवाह के बाद 2019 में उन्हें एक बेटी हुई। हालांकि, छह साल की इस बच्ची को बचपन से ही बोलने में परेशानी थी। वह मराठी के बजाय अधिकतर हिंदी में बोलती थी, जिससे माँ लगातार नाराज रहती थी। “मुझे ऐसी बच्ची नहीं चाहिए, वह ठीक से बोलती नहीं,” ऐसा वह कई बार अपने पति से कहती थी, यह बात जांच में सामने आई है। पति ने उसे समझाने का प्रयास भी किया था।

 

मौत की झूठी कहानी बनाई

 

आखिरकार 23 दिसंबर की रात माँ ने बच्ची की हत्या करने का निश्चय किया। उसी दिन नानी बच्ची से मिलने के लिए घर आई थीं, लेकिन उनकी और बच्ची की मुलाकात नहीं हो सकी। कुछ समय बाद जब पति घर लौटा तो बच्ची के न जागने पर सभी उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की कहानी बनाई गई।

 

लेकिन कलंबोली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोते को मौत संदिग्ध लगी, जिसके चलते उन्होंने पोस्टमार्टम की विशेष मांग की। प्राथमिक रिपोर्ट में श्वसन मार्ग अवरुद्ध होने के संकेत मिले। इसके बाद माता-पिता से कड़ी पूछताछ की गई। करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार माँ ने ही बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। इस नृशंस घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का इलाज मनोचिकित्सक के पास चल रहा था।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News