भाईंदर:इलाके में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने भाईंदर क्षेत्र में चल रही एक अवैध देसी शराब की भट्टी पर अचानक छापेमारी की।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण, कच्चा माल और तैयार देसी शराब सहित कुल ₹16,450 मूल्य का सामान जब्त किया है। पुलिस ने भट्टी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाईंदर में अवैध देसी शराब की भट्टी पर पुलिस का छापा, ₹16,450 का सामान जब्त
How did you feel about this news?

Loading comments...