मुंबई: मुंबई के भांडुप इलाके में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शराबी बाइक सवार ने नाकाबंदी/ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर जानबूझकर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चढ़ा दी। इस घटना में पुलिसकर्मियों को जान से मारने का प्रयास किया गया और सरकारी काम में बाधा डाली गई। भांडुप पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मद्रास कैफे के पास हुई घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना २५ अक्टूबर २०२६ (25/10/2026) को तड़के करीब ०२:३० बजे भांडुप पश्चिम में 'मद्रास कैफे', साउथ बॉन्ड के पास हुई। भांडुप पुलिस थाने में तैनात ३७ वर्षीय पुलिस हवलदार श्री. आप्पासो संभाजी हजारे की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानबूझकर पुलिसकर्मियों की तरफ बढ़ाई बाइक
शिकायत के मुताबिक, घटना के समय पुलिस हवलदार हजारे अपने साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ कानूनी कर्तव्य (ड्यूटी) निभा रहे थे। इसी दौरान २७ वर्षीय एक आरोपी अपनी काले रंग की बजाज पल्सर NS मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिसकर्मियों को सामने देखकर भी आरोपी ने जानबूझकर और लापरवाही से अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई और सीधे ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों की तरफ गाड़ी मोड़ दी।
शराब के नशे में धुत था आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। मेडिकल जांच और जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि घटना के वक्त आरो

Loading comments...