BREAKING
FAC News
Back

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) बनेगा पत्रकारों की सशक्त आवाज: दिल्ली से लेकर राज्यों तक संगठन विस्तार की मजबूत पहल

Shoaib Miyanoor | | views
भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) बनेगा पत्रकारों की सशक्त आवाज: दिल्ली से लेकर राज्यों तक संगठन विस्तार की मजबूत पहल

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) बनेगा पत्रकारों की सशक्त आवाज: दिल्ली से लेकर राज्यों तक संगठन विस्तार की मजबूत पहल

नई दिल्ली। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की दिल्ली प्रदेश मासिक बैठक हकीकत आप तक न्यूज कार्यालय, दाल मिल रोड, उत्तम नगर में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण की अध्यक्षता में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि पत्रकार एकता, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में उभरी।

बैठक में दिल्ली प्रदेश में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक सशक्त एवं संगठित टीम के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के आपसी परिचय से हुई, जिससे संगठन में व्यक्तिगत जुड़ाव एवं विश्वास की भावना को मजबूती मिली। इसके पश्चात पत्रकार एकता, संगठन निर्माण, पत्रकार सुरक्षा एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक विमर्श हुआ।

बैठक का संचालन दिल्ली प्रदेश महासचिव एवं न्यायिक नायक न्यूज के संपादक आर. के. राठौर द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। उन्होंने संगठन की कार्ययोजना, विस्तार रणनीति एवं पत्रकार हितों के संरक्षण को लेकर स्पष्ट दिशा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र द्विवेदी, सरदार चरणजीत सिंह (सम्पादक, दैनिक रुस्तम ए हिन्द), मुकेश भोगल (सम्पादक, दैनिक समाचार निर्देश), दीपक खोसला (सम्पादक, नई सोच), सत्य प्रकाश सक्सेना, महेंद्र सिंह नागी (सम्पादक, हकीकत आप तक), रजनीश कुमार (सम्पादक, सनसनी आज तक), योगराज शर्मा (सम्पादक, आज की दिल्ली), पंकज भट्टी, विजय पूनिया, रणवीर सिंह शौकीन, प्रीति यादव, पंकज बत्रा, मनोज कुमार सहित अनेक पत्रकारों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली जैसे राष्ट्रीय केंद्र में संगठन के सशक्त होने से न केवल स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी हस्तक्षेप संभव होगा, बल्कि पत्रकारों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट और मजबूत आवाज भी बुलंद की जा सकेगी।

एआईजे प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण नंद ने बताया कि पत्रकार जगत के कल्याण और सम्मान हेतु देशभर में 600 से अधिक जिलों में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की सक्रियता और विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के सबल नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बैठक में दिल्ली प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती, सभी 11 जिलो में कार्यकारिणी की नियमित बैठक एवं दिल्ली प्रदेश में कार्यरत सभी पत्रकार साथियों के हितों के संरक्षण को लेकर ठोस निर्णय लिए गए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) वर्तमान में 22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

यह बैठक इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी, संगठित एवं सशक्त बनाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

विले पार्ले वेस्ट में मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 साल की स्कूली छात्रा घायल; मोटरसाइकिल सवार हिरासत में

विले पार्ले वेस्ट में मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 साल की स्कूली छात्रा घायल; मोटरसाइकिल सवार हिरासत में
Mumbai

UAE के अधिकारी बनकर आए धोखेबाजों ने Google Meet KYC स्कैम के ज़रिए मुलुंड के 31 साल के एक व्यक्ति से ₹9 लाख से ज़्यादा की ठगी की

UAE के अधिकारी बनकर आए धोखेबाजों ने Google Meet KYC स्कैम के ज़रिए मुलुंड के 31 साल के एक व्यक्ति से ₹9 लाख से ज़्यादा की ठगी की
Mumbai

मुंबई सेशंस कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के चाचा की हत्या करने के आरोप में 39 साल के एक व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है

मुंबई सेशंस कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के चाचा की हत्या करने के आरोप में 39 साल के एक व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है
Mumbai

40 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

40 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Mumbai

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’
Mumbai

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त
Mumbai

पवई के स्पा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार पुलिस की छापेमारी में तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पवई के स्पा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार  पुलिस की छापेमारी में तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Mumbai

पूर्व मेयर विशाखा राउत का OBC सर्टिफिकेट रद्द, जाति प्रमाण-पत्र की वैधता के कारण चौथे कॉर्पोरेटर अयोग्य घोषित

पूर्व मेयर विशाखा राउत का OBC सर्टिफिकेट रद्द, जाति प्रमाण-पत्र की वैधता के कारण चौथे कॉर्पोरेटर अयोग्य घोषित

Comments

Loading comments...

Related News