BREAKING
FAC News
Back

भावली डैम घूमने आए पर्यटक परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट करने वाली गैंग गिरफ्तार

Shoaib Miyanoor | | views
भावली डैम घूमने आए पर्यटक परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट करने वाली गैंग गिरफ्तार

भावली डैम घूमने आए पर्यटक परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट करने वाली गैंग गिरफ्तार

महिला से अभद्रता का विरोध करने पर आरोपियो ने कार का पीछा कर किया हमला, सोने की चेन और मोबाइल भी लूटा

प्रतिनिधि रविन्द्र नेरकर

नाशिक: इगतपुरी के भावली डैम परिसर मे घूमने आए नाशिक के पर्यटक परिवार पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को नाशिक ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एक वाहन भी जब्त किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों और वाहनों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे नाशिक शहर निवासी एक परिवार अपने परिजनों के साथ इगतपुरी स्थित भावली डैम घूमने गया था। इस दौरान धबधबे के पास मौजूद दो युवकों ने परिवार की एक महिला को देखकर सीटी बजाई। महिला के पति द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनसे धक्का-मुक्की और धमकी दी।

घटना के बाद परिवार अपनी कार से नाशिक लौटने के लिए रवाना हुआ, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया और रास्ते में कार को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने बांस की लाठियों, बेसबॉल स्टिक और लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की, महिला से अभद्रता की, उसके पति के गले से सोने की चैन छीन ली तथा एक गवाह का मोबाइल फोन भी लूट लिया।

इस मामले में इगतपुरी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 166/2026 दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाशिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और इगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल मच्छींद्र भटाटे (27), अनिकेत गणेश मानवेढे (24), अनिरुद्ध विठाबा भागडे (25), सागर उर्फ लोकेश गोकुल गीते (22), विनोद लक्ष्मण बोराडे (26), सचिन दत्तु आडोळे (29), अर्जुन चिंधु आडोळे (25), देविदास कचरू भगत (25) और अजय भूषण दालभगत (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी इगतपुरी तालुका और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टाटा योद्धा पिकअप (एमएच-46-सीएल-3734) को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि पर्यटक स्थलों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह पूरी कार्रवाई नाशिक ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और इगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

How did you feel about this news?

Related News

Maharashtra

नासिक ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिंपलगांव टोल नाके पर 535 किलो गांजा जब्त

नासिक ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिंपलगांव टोल नाके पर 535 किलो गांजा जब्त
Maharashtra

महाराष्ट्र से प्याज की आवक बढ़ने के कारण वाशी एपीएमसी में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है; खुदरा भाव अभी भी ₹30-35 प्रति किलो पर बना हुआ है।

महाराष्ट्र से प्याज की आवक बढ़ने के कारण वाशी एपीएमसी में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है; खुदरा भाव अभी भी ₹30-35 प्रति किलो पर बना हुआ है।
Maharashtra

एसीबी ने वसई अदालत परिसर के अंदर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विशेष सहायक सरकारी अभियोजक को रंगे हाथों पकड़ा

एसीबी ने वसई अदालत परिसर के अंदर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विशेष सहायक सरकारी अभियोजक को रंगे हाथों पकड़ा
Mumbai

कुर्ला में घर से 6 महीने के बच्चे का अपहरण, 4 घंटे के अंदर बचाया गया; एक व्यक्ति गिरफ्तार

कुर्ला में घर से 6 महीने के बच्चे का अपहरण, 4 घंटे के अंदर बचाया गया; एक व्यक्ति गिरफ्तार
Kalyan

भिवंडी हादसे के बाद KDMC ने 661 असुरक्षित इमारतों की पहचान की; 143 बेहद खतरनाक इमारतों में अभी भी लोग रह रहे हैं

भिवंडी हादसे के बाद KDMC ने 661 असुरक्षित इमारतों की पहचान की; 143 बेहद खतरनाक इमारतों में अभी भी लोग रह रहे हैं
Mumbai

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने उत्पीड़न और स्त्रीधन को लेकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज कराया

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने उत्पीड़न और स्त्रीधन को लेकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज कराया
Vasai

वसई में ₹76,000 के बकाया को लेकर एक बिज़नेसमैन और उनके पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट; परिवार ने गिरफ़्तारी में देरी पर सवाल उठाए

वसई में ₹76,000 के बकाया को लेकर एक बिज़नेसमैन और उनके पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट; परिवार ने गिरफ़्तारी में देरी पर सवाल उठाए
Mumbai

अपनी जेल की सज़ा पूरी करने के बाद, 65 साल का एक पाकिस्तानी व्यक्ति मुंबई के पुलिस स्टेशन में ही है और डिपोर्टेशन (अपने देश वापस भेजे जाने) का इंतज़ार कर रहा है

अपनी जेल की सज़ा पूरी करने के बाद, 65 साल का एक पाकिस्तानी व्यक्ति मुंबई के पुलिस स्टेशन में ही है और डिपोर्टेशन (अपने देश वापस भेजे जाने) का इंतज़ार कर रहा है

Comments

Loading comments...

Related News