BREAKING
FAC News
Back

भीवंडी महानगरपालिका : जनता के साथ खिलवाड़ या नवीन जन सुरक्षा योजना?

| | views
भीवंडी महानगरपालिका : जनता के साथ खिलवाड़ या नवीन जन सुरक्षा योजना?
भीवंडी महानगरपालिका : जनता के साथ खिलवाड़ या नवीन जन सुरक्षा योजना? ठाणे से भीवंडी जाने वाला वह प्रमुख मार्ग, जो सीधे महानगरपालिका के कार्यालय तक जाता है, अब जनता के लिए एक खतरनाक खेल-मैदान बन चुका है। रास्ते में लगे ढक्कनों में से लगभग 90% ऐसे खुले पड़े हैं, जैसे कि नगर निगम अधिकारी खुद आम नागरिकों को चुनौती दे रहे हों – ‘आगे बढ़ो, पर संभल कर!’ यहाँ साफ नजर आता है कि भीवंडी निजामपुर पालिका आयुक्त और उनके अधिकारीजन ने सुरक्षा उपायों की जगह नया प्रयोग शुरू कर दिया है। जहाँ अन्य नगरपालिकाएं सड़क सुधार, सफाई और ढक्कनों की मरम्मत में तत्पर रहती हैं, वहीं भीवंडी महानगरपालिका ने जनता को एडवेंचर ट्रैक पर भेजना शुरू कर दिया है। लगता है, ये अधिकारीजन मानते हैं कि दुर्घटना ही जनता को जागरूक करने का सबसे असरदार तरीका है। खुला ढक्कन अब कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि “लोक जन सेवा की पराकाष्ठा” बन चुका है। जनता को सड़क पर चलते हुए सस्पेंस थ्रिल का आनंद लेने को मिलता है – अगला कदम कहां गड्ढे में समा जाएगा, यह कोई नहीं जानता। शायद यही उनकी ‘स्मार्ट सिटी’ का नया संस्करण है – स्मार्ट ढक्कन, स्मार्ट हादसे।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News