भिवंडी:ठाणे पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 (भिवंडी) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और घरफोड़ी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर कुल 12 अनसुलझे मामलों को सुलझा लिया है।
• बरामदगी: गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल ₹11,27,000 (11 लाख 27 हजार रुपये) मूल्य के 235 ग्राम सोने के गहने ज़ब्त किए गए हैं।
• गिरफ्तार आरोपी: पकड़े गए अपराधियों की पहचान शमशुद्दुहा रईस कुरैशी उर्फ गोलू, साहिल नजमे हसन खान और मोहम्मद सरवर फतेह मोहम्मद अंसारी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।
इस पूरी सफल कार्रवाई को ठाणे शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच यूनिट-2, भिवंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

Loading comments...