BREAKING
FAC News
Back

भिवंडी में “हौसलों की उड़ान” ने भरी नई परवाज़, 800+ छात्रों को मिला करियर का सुनहरा मार्गदर्शन

Tabish | | views
भिवंडी में “हौसलों की उड़ान” ने भरी नई परवाज़, 800+ छात्रों को मिला करियर का सुनहरा मार्गदर्शन

मानवाधिकार एवं मानवीय संघ महाराष्ट्र की पहल, विशेषज्ञों ने छात्रों में जगाया नया जुनून और आत्मविश्वास

भिवंडी ( प्रतिनिधि)

मानवाधिकार एवं मानवीय संघ, महाराष्ट्र की ओर से दिनांक 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को भिवंडी के एस.आर. ग्राउंड, मिल्लत नगर में “हौसलों की उड़ान” नामक भव्य करियर गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और प्रेरणादायक वक्ताओं ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कविश टीम से जुड़े आमिर अंसारी सर, सईद अंसारी और डॉ. साबिर शेख ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

वहीं मुंबई से आए साइबर इंटेलिजेंस एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञ सैयद मोहसिन अब्बास ने आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नई दिशा दिखाई।

इस अवसर पर भिवंडी के कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। पूरे आयोजन में छात्रों का जोश और उत्साह देखने लायक था।

कार्यक्रम की शानदार सफलता पर सभी उपस्थित लोगों ने आयोजकों

अब्दुल जब्बार शेख, नवीद शेख, नूह पटेल और खान जाकिर पटूरी

को दिल से मुबारकबाद पेश की और उनके प्रयासों की सराहना की।

“हौसलों की उड़ान” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को नई ऊंचाई देने वाली एक मजबूत पहल साबित हुई, जिसने भिवंडी के युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा देने का काम किया।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां
Mumbai

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Mumbai

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की रहनुमाई में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गली-गली गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा, या रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां
Mumbai

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Mumbai

प्रभादेवी के रुस्तमजी क्राउन में अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई, 9 फ्लैटों से हटाए गए अनधिकृत बदलाव

प्रभादेवी के रुस्तमजी क्राउन में अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई, 9 फ्लैटों से हटाए गए अनधिकृत बदलाव
Mumbai

मुंबई में स्पा सेंटरों की बाढ़: एक ही बिल्डिंग में चार-चार सेंटर, 'एक्स्ट्रा सर्विस' के आरोपों से उठे सवाल

मुंबई में स्पा सेंटरों की बाढ़: एक ही बिल्डिंग में चार-चार सेंटर, 'एक्स्ट्रा सर्विस' के आरोपों से उठे सवाल

Comments

Loading comments...

Related News