BREAKING
FAC News
Back

भिवंडी नगर निगम चुनाव: वार्ड 14 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, तबस्सुम ज़ाकिर मिर्ज़ा मोतीवाले ने रचा नया कीर्तिमान

| | views
भिवंडी नगर निगम चुनाव: वार्ड 14 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, तबस्सुम ज़ाकिर मिर्ज़ा मोतीवाले ने रचा नया कीर्तिमान
भिवंडी नगर निगम चुनाव: वार्ड 14 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, तबस्सुम ज़ाकिर मिर्ज़ा मोतीवाले ने रचा नया कीर्तिमान भिवंडी | भिवंडी शहर में इस वर्ष संपन्न हुए नगर निगम (कॉरपोरेशन) चुनाव कई मायनों में चौंकाने वाले और ऐतिहासिक साबित हुए। कहीं अप्रत्याशित नतीजे सामने आए, तो कहीं वर्षों पुराने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नज़र आए। ऐसा ही एक ऐतिहासिक मुकाबला वार्ड क्रमांक 14 में देखने को मिला, जहाँ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और लगातार तीन बार से नगरसेवक रहे मतलूब ख़ान को कांग्रेस उम्मीदवार तबस्सुम ज़ाकिर मिर्ज़ा मोतीवाले ने 6263 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से पराजित कर इतिहास रच दिया। इस चुनाव में तबस्सुम ज़ाकिर मिर्ज़ा मोतीवाले को कुल 9953 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मतलूब ख़ान को मात्र 3690 वोटों पर संतोष करना पड़ा। यह जीत न सिर्फ वार्ड 14, बल्कि पूरे भिवंडी शहर में सबसे बड़े मतांतर वाली जीत के रूप में दर्ज की गई है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पिरानी पाड़ा, नदियापार, तैयबा नगर, गोविंद नगर, बिलाल नगर और शांति नगर समेत पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस जीत को बदलाव की नई शुरुआत मान रहे हैं। इस जीत को शब्दों में बयां करते हुए समर्थकों की जुबां पर ये पंक्तियाँ आम सुनाई दे रही हैं— “तुम अपने पास रखो अपने सूरज का हिसाब, मुझे तो आख़िरी घर तक दिया जलाना है।”

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News