BREAKING
FAC News
Back

भक्ति और उल्लास के साथ मनाया नवरात्रि का प्रथम दिवस, प्रेम मंदिर की थीम पर सजा मां का दरबार

Tabish | | — views
भक्ति और उल्लास के साथ मनाया नवरात्रि का प्रथम दिवस, प्रेम मंदिर की थीम पर सजा मां का दरबार

विश्व युवा मंडल 40 वर्षों से करा रहा पारंपरिक गरबा, बालिकाओं को निःशुल्क दिया जा रहा प्रशिक्षण


नागदा (राशिद खान)-शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर किरण टॉकीज चौराहा स्थित विश्व युवा मंडल के गरबा आयोजन में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और विशेष पूजन के साथ पारंपरिक गरबा की शुरुआत हुई। इस वर्ष वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की थीम पर आकर्षक पंडाल सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


विश्व युवा मंडल द्वारा पिछले 40 वर्षों से पारंपरिक गरबा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की विशेषता यह है कि बालिकाओं को पारंपरिक गरबा की बारीकियां सिखाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाएं नियमित अभ्यास के माध्यम से गरबा की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं और पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग ले रही हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 35 वर्षों से आयोजन से जुड़े


विश्व युवा मंडल के राजेश धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछले करीब 35 वर्षों से नवरात्रि के नौ दिनों में से किसी एक दिन आयोजन में शामिल होते रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले दो वर्षों से वे वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ते रहे हैं। यह आयोजन वर्षों से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।


नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष पूजन, पारंपरिक गरबा और आकर्षक पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर युवाओं और मातृशक्ति में खासा उत्साह है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।


मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित


इस वर्ष आकर्षण का केंद्र भजन गायिका खुशबू जी भोजक मुंबई द्वारा शानदार गरबा भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है


इस अवसर पर विश्व युवा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मोहता सहित शरद जैन, मुकेश जैन, मनीष कारिया, रूपेश गेलड़ा, सुभाष सेंगर, संतोष राठौर, दीपक केरवार, मनीष धाकड़, मनीष पोरवाल, श्याम प्रजापत, पुरण पोरवाल, सुमित तंवर, दीपक धाकड़, दिलीप जैन, उमेश जगताप, दिनेश सेठिया, अशोक कुमावत, ईश्वर सिसोदिया, रवि पोरवाल, अनिल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

भक्ति और उल्लास के साथ मनाया नवरात्रि का प्रथम दिवस, प्रेम मंदिर की थीम पर सजा मां का दरबार

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News